आगरालीक्स ….आगरा में आज से शराब और बीयर की दुकानें खुलेंगी, इसके लिए समय और नियम बनाए गए हैं। शराब के ठेके, बीयर वार के खुलने का समय सुबह 10 से रात सात बजे तक रहेगा। शराब की दुकान पर पांच से ज्यादा लोग खडे नहीं हो सकेंगे। मास्क और फेस कवर लगाकर ही शराब लेने के लिए लोग जा सकेंगे। वहीं, शराब की दुकानों पर सीसीटीवी अनिवार्य कर दिए गए हैं।
डीएम प्रभु एन सिंह के अनुसार, जिले के 100 वार्ड, ग्रामीण क्षेत्र के हॉट स्पॉट के अतिरिक्त जगहों पर शराब की दुकानें खुलेंगी। इस तरह शहर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी, देहात में ही दुकान सुबह 10 से रात सात बजे तक खुल सकेंगी।
