आगरालीक्स ..आगरा के सरकारी स्कूलों में 168 टीचर फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी कर रहे थे, 168 टीचर बर्खास्त कर दिए हैं, टीचरों की सूची।
बीएसए राजीव कुमार यादव का कहनाहै कि जिले के 812 शिक्षकों की डिग्री की जांच कराई गई। इसमें से 168 की डिग्री फर्जी मिली है, इन सभी ने आंबेडकर विवि, आगरा की सत्र 2004 05 की फर्जी बीएड की डिग्री लगाई थी। इन सभी को बर्खास्त कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।


