आगरालीक्स…ताजमहल में अतरंगी रे मूवी की शूटिंग चल रही है, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार और सारा अली खान भाग ले रहे हैं। बटेश्वर में 14 करोड़ की विकास परियोजाएं। साथ में देश-विदेश की अभी तक की खबरें
कोरोना के नए स्ट्रेन से खलबली
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद भारत में चिंता बढ़ गई है। इस नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद यूरोप को कई देशों ने ब्रिटेन जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। अब भारत में भी इसकी मांग उठ रही है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार से मांग की है कि ब्रिटेन की सभी उड़ाने रद्द की जाएं।
कोरोना टीके पर काम कर रहे रूसी वैज्ञानिक की मौत
कोरोना वैक्सीन तैयार करने में जुटे रूस के प्रमुख वैज्ञानिक अलेक्जेंडर कगनस्की की अपने प्लैट की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस सिलसिले में 45 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
किसानों का क्रमिक अनशन शुरू
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। किसानों के समूह 24-24 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। पहले समूह ने आज अपना क्रमिक शुरू कर दिया है।
बटेश्वर में शुरू होंगी 14 करोड़ की परियोजनाएं
आगरालीक्स…पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आगरा के पैतृक गांव बटेश्वर में 14 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। पूर्व पीएम वाजपेयी के 96 जन्मदिवस के मौके पर सीएम आदित्यनाथ योगी इन विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सीएम योगी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी संस्कृति संकुल केंद्र का उद्घाटन करेंगे, जो एक ओपन थियेटर, पुस्तकालय, बच्चों के लिए जॉय राइड के साथ एक पार्क होगा। गांव में हाईमास्ट एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। सीएम शुक्रवार को इसका उदघाटन करेंगे।