आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के नए केस, एक बडे हॉस्पिटल के डॉक्टर सहित कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 149।
आगरा में कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं। यूपी में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव आगरा में है। बुधवार को एक नया आया है। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 149 पहुंच गई है। मंगलवार रात को छह नए केस आए थे, इसमें से एक बडे हॉस्पिटल के डॉक्टर भी हैं। वहीं, एसएन में भर्ती कोरोना संक्रमित 57 साल के मरीज की मौत हो गई, एक बाह में कोरोना संक्रमित मरीज का पति है। वहीं, बुधवार को अभी तक एक नया केस आया है। ये घटिया आजम खां निवासी कोरोना संक्रमित वरिष्ठ चिकित्सक के कोरोना संक्रमित मरीज के परिजन हैं, उसके पांच परिजन पहले ही कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
चार की हो चुकी है मौत
आगरा में मंगलवार रात को छह कोरोना के नए केस आए थे, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 148 पहुंच गई। वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 57 साल के मरीज की मौत हो गई थी। इस तरह आगरा में कोरोना संक्रमित चार मरीज की मौत हो चुकी है। ये सभी गंभीर बीमारी से पहलीे से पीडित थे, इनमें कोरोना की पुष्टि भी हुई थी।
जमाती और हॉस्पिटल से 95 हुए संक्रमित
कोरोना संक्रमित मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या जमाती और उनके संपर्क में आने वाले लोग हैं, इनकी संख्या 70 से अधिक है। वहीं, 23 केस भगवान टॉकीज के पा सस्थित अस्पताल के हैं। यहां आठ दिन तक मंटोला क्षेत्र की 53 साल की महिला मरीज 25 मार्च से 2 अप्रैल तक भर्ती रही थी और कोरोना संक्रमित थी। इसके बाद हॉस्पिटल का स्टाफ, इलाज करा चुके कर्मचारी और गंभीर हालत में भर्ती मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। अस्पताल के संपर्क से 23 कोरोना संक्रमित हुए हैं, इनकी संख्या लगातार बढ रही है।