Tuesday , 18 March 2025
Home टॉप न्यूज़ Lock Down 7th Day in Agra: CM Yogi Adityanath Visit Agra today
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Lock Down 7th Day in Agra: CM Yogi Adityanath Visit Agra today

आगरालीक्स.. आगरा में कुछ घंटे बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच जाएंगे, वे यहां लॉक डाउन में लोगों को हो रही समस्या, आटा, चीनी से लेकर सब्जी की सप्लाई सहित इलाज की व्यवस्था और शेल्टर होम को देखेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा हुआ है।

आगरा में मंगलवार यानी 31 मार्च को दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से सीएम योगी आदित्यनाथ पीएसी ग्राउंड पर पहुंचेंगे। वे आगरा में लॉक डाउन के बाद लोगों को हो रही समस्या के लिए किए गए इंतजामों को देखेंगे। इसमें से आटा से लेकर चीनी की सप्लाई की स्थिति और सब्जी फल की व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके साथ ही जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर को भी देखेंगे। नगर निगम में स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर में लॉक डाउन का जायजा लेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
दोपहर तीन बजे पीएसी मैदान पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे
दोपहर 3. 15 बजे सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे
दोपहर 3. 45 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे
दोपहर 4 बजे कमांड कंट्रोल का निरीक्षण
शाम 4. 15 शेल्टर होम की व्यवस्था देखेंगे
शाम 4 .30 बजे पीएसी ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से जाएंगे

शेल्टर होम का भी करेंगे निरीक्षण
दिल्ली, हरियाणा से तमाम लोग पैदल अपने घर जा रहे थे, इन्हें अब आगरा में रोक दिया गया है। इनके लिए शेल्टर होम बनाए गए हैं, स्कूल से लेकर मैरिज होम को शेल्टर होम बनाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ शेल्टर होम का भी निरीक्षण करेंगे

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : BJP, Agra Distt & Mahanagar team declare soon#Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा में भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की...

बिगलीक्स

Agra News : Monika Baghel rank third in Constable Bharti exam among women#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा की मोनिका का सिपाही भर्ती में तीसरा...

बिगलीक्स

Agra News : UP board evaluation from 19th March 2025 #Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में यूपी बोर्ड की कॉपी की मूल्यांकन...

बिगलीक्स

Agra News : Vaccination prevent child from 11 diseases#Agra

आगरालीक्स…Agra News : बच्चों को टीके लगवाएं इससे 11 बीमारियों से बच्चों...

error: Content is protected !!