आगरालीक्स… लॉक डाउन में आगरा की पॉश कॉलोनी में कार सवार युवतियां पुलिस से भिड गईं, अपने साथियों को बुला लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
आगरा में लॉक डाउन को लेकर पुलिस ने सख्ती कर दी है, बिना कारण घर से बाहर निकलने वालों से पूछताछ करने के साथ ही कार्रवाई की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कमला नगर में एक कार खडी हुई थी, पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस के टोकने पर कार सवारों से विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवारों ने अपने साथियों को बुला लिया, कार में महिलाएं भी थी वे पुलिस से भिड गई। इस मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कार सवारों पर मुकदमा दर्ज किया है।