आगरालीक्स… आगरा में लॉक डाउन है, विदेश से लौटे लोग, जो कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, जिन्हें शक और आशंका है, उनके लिए कंट्रोल रूम हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं।
आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और इलाज के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है। आगरा के जिला अस्पताल में सैंपल कलेक्शन और आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। कोरोना संक्रमण होने पर इलाज की व्यवस्था एसएन इमरजेंसी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में की गई है।
यहां करें संपर्क
कंट्रोल रूम 0562, 2600508, 0562,2600512
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083
धारा 144 लागू
आगरा में कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलने लगी है। इसकी रोकथाम के लिए 21 मार्च से आगरा में धारा 144 लागू कर दी गई है, धारा 144 30 अप्रैल तक लागू रहेगी। एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
एमजी रोड और ताज व्यू से मुगल होटल तक तक कोई भी बरात या जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर लाउड स्पीकरों की साउंड प्रतियोगिता और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का बिना अनुमति के प्रयोग नहीं किया जाएगा। ए इन्हें देखते हुए भी धारा 144 लागू की गई है।
14 दिन के लिए भेजा जाएगा जेल
डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश दिए हैं कि जो विदेश से लौटे हैं और जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है, वे 14 दिन के होम क्वारंटीन में घर से बाहर निकलते हैं तो धारा 107/116 में 14 दिन तक जेल भेजा जाएगा।
कोरोना छुपाने पर आगरा में पहला मुकदमा
कोरोना वायरस को छिपाने में आगरा में देश का पहला मुकदमा दर्ज किया गया था, बेंगलुरू से आगरा रेलवे कॉलोनी में अपने मायके लौटी कोरोना संक्रमित युवती की 13 मार्च को परिजनों ने घर में होने के बाद भी गुमराह किया था कह दिया था कि वह ट्रेन से चली गई है। इस मामले में कोरोना संक्रमित युवती के पिता रेलवे अधिकारी के खिलाफ धारा 269, 270 में थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
आगरा में आठ केस
आगरा में कोरोना संक्रमित आठ मरीज आ चुके हैं, इसमें से सात पूरी तरह से ठीक होकर दिल्ली से आगरा आ गए हैं। एक युवती का इलाज एसएन के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। आठ दिन से कोई नया केस नहीं आया है। कोरोना का संक्रमण ना पफैले इसके लिए संक्रमित लोगों के संपर्क में आया लोगों को घर पर क्वारंटीन किया गया है, इस तरह 1817 लोग होम क्वारंटीन किए जा चुके हैं। वहीं, पिछले 14 दिन में विदेश से आगरा लौटे लोगों को होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है।