आगरालीक्स.. आगरा और नोएडा में लॉक डाउन के बाद यमुना एक्सप्रेस वे को बंद कर दिया गया है, अब यमुना एक्सप्रेस वे से कोई वाहन नहीं जाएगा।
आगरा में कोरोना वायरस के आठ केस आ चुके हैं, सात ठीक हो गए हैं, एक युवती का एसएन में इलाज चल रहा है। 10 दिन में कोई नया केस नहीं आया है। ऐसे में कोरोना वायरस का संकमण ना फैले, इसके लिए आगरा में 23 से 25 मार्च तक लॉक डाउन किया गया है। लेकिन लोगों ने इसे हल्के में लिया, परचून, सब्जी और डेरी की दुकान खोली गई थी, दोपहर में इन्हें बंद कराना पडा। लोग बेवजह घर से बाहर निकल आए और सडकों पर घूम रहे थे।
मुकदमा दर्ज कर भेजा जाएगा जेल
डीएम प्रभु एन सिंह ने लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सख्ती निर्देश दिए हैं। मंगलवार से कोई भी व्यक्ति बेवजह घर से बाहर निकलेगा तो धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर 14 दिन के लिए जेल भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिस के साथ पीएसी भी लगाई गई है।
सुबह पांच से आठ बजे तक बांट सकेंगे दूध
122 जगह लगाए बैरियर, पुलिस की तैनात
लोगों पर सख्ती करने के लिए शहर में 122 जगह बैरियर लगाए गए हैं, 108 स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है, सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है, बेवजह और झूठ बोलकर निकलने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
सुबह पांच से आठ बजे तक बांट सकेंगे दूध
घर घर दूध बांटने के लिए सुबह पांच से आठ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, जिससे लोग बेवजह दिन भर ना घूम सकें।