आगरालीक्स… आगरा के होटल में फ्रांस की पर्यटक अपने दोस्त और नार्वे की पर्यटक के साथ दो दिन से भूखी थी, पैसे खत्म हो गए, खाना नहीं मिलने पर दूतावास में सूचना दी, इसके बाद पर्यटकों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
आगरा में 24 मार्च को पर्यटन पुलिस ने फ्रांस की पर्यटक क्विनोंस पेड्रोजा अलेजांद्रो लास्लो और तालियाना और म्यांमार की म्या क्याय मैन को ताजगंज स्थित होटल होटल वीरेन रेजीडेंसी में ठहराया था। मंगलवार को चाय बिस्कुट से काम चलाना पडा, बुधवार को खाना नहीं मिला, पर्यटकों का कहना था कि जो भी रुपये थे वे होटल के किराए में खत्म हो गए, अब पैसे नहीं है और खाना नहीं मिल रहा है। उन्होंने पफ्रांस के दूतावास में भी सूचना दी, स्थानीय स्तर पर जानकारी होने के बाद डीएम के आदेश पर पर्यटन पुलिस पहुंच गई। उन्हें खाना उपलब्ध कराया।