आगरालीक्स…आगरा में 5 दिन से लाॅकडाउन लगा है. अब 5 दिन और रहेगा. पढ़िए इन दिनों में कितने पाॅजिटिव मिले तो कितने हुए ठीक. टेस्टिंग का आंकड़ा
संक्रमण पर काबू पाने के लिए लगाया लाॅकडाउन
प्रदेश में 10 मई तक लाॅकडाउन कर दिया गया है. कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. सबसे पहले दो दिन का लाॅकडाउन प्रदेश में लागू किया गया था. बाद में इसमें एक दिन और बढ़ा दिया गया. लेकिन इस सोमवार को एक बार फिर से दो दिन का लाॅकडाउन पूरे प्रदेश में और बढ़ाया गया. ये दो दिन खत्म भी नहीं हो पाए कि प्रदेश सरकार का एक बार फिर से आदेश आ गया और अब लाॅकडाउन 10 मई तक कर दिया गया है. प्रदेश सरकार द्वारा बार-बार लाॅकडाउन बढ़ाने की वजह सिर्फ कोरोना संक्रमण की रफ्तार को काबू करना है. आगरा में लाॅकडाउन का असर देखा गया है.
आगरा में 5 दिन के अंदर 3560 लोग हुए ठीक
आगरा में बीते शुक्रवार की रात से लाॅकडाउन लगा हुआ है. इन पांच दिनों के अंदर प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा रहा है. इन पांच दिनों के अंदर आगरा में कुल 2164 कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3560 है. रिकवरी प्रतिशत जो कि 76 प्रतिशत से अधिक था वह पांच दिनों में बढ़कर 85 प्रतिशत तक पहुंच गया है. प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार इन पांच दिनों के अंदर आगरा में कुल 21 लोगों की मौत हुई है, जबकि 29164 लोगों की कोरोना जांच हुई है.
आंकड़ों में पिछले पांच दिन का रिकाॅर्ड
1 मई 647 कोरोना पाॅजिटिव मिल तो 809 लोग स्वस्थ भी हुए
2 मई को 649 कोरोना पाॅजिटिव मिले तो 637 मरीज ठीक भी हुए.
3 मई को 396 कोरोना पाॅजिटिव मिले तो 644 मरीज स्वस्थ हुए
4 मई को 267 कोरोना पाॅजिटिव मिले तो 763 मरीज इससे ठीक हुए.
5 मई को 205 कोरोना पाॅजिटिव मिले तो 707 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए.