आगरालीक्स… आगरा में लॉक डाउन का पहला दिन, देहरी पर लिखा लक्ष्मण रेखा, कोरोना की रोकथाम को लेकर अच्छी खबर, असुविधा के बीच घर तक सुविधा पहुंचाने के लिए मैराथन बैठक चलीं, कुछ निर्णय भी लिए गए।
आगरा में लॉक डाउन का काउंट डाउन
पहला दिन, 20 दिन की तैयारी
आज सुबह 12 से शाम पांच बजे तक खुलेंगे मेडिकल स्टोर, दवाओं की होम डिलीवरी
डॉक्टरों से फोन पर ले सकेंगे परामर्श
आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए नंबर 108, 102
दूध वितरण, सुबह छह से नौ, शाम सात से नौ बजे
फल सब्जी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक
कंट्रोल रूम का नंबर 0562 2454209
इस पर सख्ती
एमआरपी से अधिक रेट में बिक्री करने पर होगा मुकदमा
घर से बाहर निकलने पर होगी कार्रवाई
घर की देहरी की लक्ष्मण रेखा पार ना करने के लिए करेंगे आगाह

आगरा में कोरोना
अभी तक आठ केस, सात पूरी तरह से सही
13 मार्च के बाद नहीं आया है नया केस
509 लोगों के सैंपलों की हो चुकी है जांच

