आगरालीक्स….आगरा में 10 मई तक लाॅकडाउन. 10 लाइनों में जानिए क्या रहेगा चालू, किन पर रहेगी पाबंदी. सरकार की गाइडलाइंस…
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए अब आगामी 10 मई तक लाॅकडाउन लगाया गया है. प्रदेश सरकार ने इसको लेकर जो गाइडलाइंस जारी की हैं वो पिछली बार की ही तरह हैं. 10 लाइनों में समझिए क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा चालू
- इस दौरान किसी भी तरह के राजनीतिक, धार्मिक, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे.
- मास्क की चेकिंग लगातार रहेगी. पहली बार में एक हजार रुपये तो दूसरी बार में 10 हजार रुपये चालान वसूला जाएगा.
- शादी समारोहों में पिछली बार की तरह ही 50 लोगों की अनुमति होगी. इसके अलावा अंतिम संस्कार के लिए 20 लोग ही अधिकतम शामिल हो सकेंगे.
- प्रदेश में पहले की तरह नाइट कफ्र्यू आगे भी जारी रहेगा. आगरा में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कफ्र्यू का टाइम है.
- दूसरे राज्यों में आने-जाने पर कोई रोक नहीं है.
- मेडिकल, किराना, डेयरी आदि की दुकानें छोड़कर बाकी सभी दुकानें इस दौरान पूरी तरह से बंद रहेंगी.
- शहर के माॅल, जिम, स्पा बंद रहेंगे.
- रेस्टोरेंट खुले रहेंगे लेकिन वो सिर्फ होम डिलीवरी ही कर सकेंगे.
- स्कूल बंद रखने का आदेश 15 मई तक है.
- नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.