आगरालीक्स(11th September 2021 Agra News)…बीएसएनल का लैंडलाइन कटवाने के पहुंचे नोटिस तो लोग पहुंचे दीवानी. दीवानी परिसर में..
लोकअदालत में उमड़ी भीड़
दीवानी परिसर में शनिवार को लोक अदालत लगाई गई। सुबह से ही बैंक और बीएसएनएल की स्टॉलों पर भीड़ लगी थी। वादकारियों का कहना था कि उन्होंने बीएसएनएल का लैंडलाइन फोन काफी समय पहले कटवा दिया था। इसके कागज भी उनके पास हैं। इसके बाद भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे मामलों को निस्तारित करने को पहले करने को कहा। बीएसएनल अफसर दोपहर तक मामलों का निस्तारण करने में लगे थे।
बैंक स्टॉलों पर भी भीड़
लोक अदालत में बैंक स्टॉलों पर भी भीड़ थी। लोग ब्याज माफी, किसान क्रेडिट कार्ड समेत अन्य मुद्दे निस्तारित करवाने पहुंचे थे। लोगों का कहना था कि सरकार ने ब्याज माफ कर दी है मगर पता नहीं बैंक ने किस हिसाब से ब्याज लगा दी है। बैंक कर्मचारी इसी गणित को समझाने में लगे थे।

जिला जज ने किया उदघाटन
इससे पहले सुबह इसका उद्घाटन जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद स्टॉलों का निरीक्षण किया। अफसरों से बात की। कहा कि अधिक से अधिक मामले लोक अदालत में निपटाएं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहनी चाहिए कि लोक अदालत से कोई भी वादकारी निराश होकर नहीं लौटे। हमें अधिक से अधिक मामले निस्तारित करने का रिकॉर्ड बनाना चाहिए।