आगरालीक्स…मथुरा से कांग्रेस प्रत्याशी बॉक्सर विजेंदर भाजपा में शामिल. रातों रात बिगड़ गया कांग्रेस का पूरा खेल…लोग कह रहे भाजपा का मास्टर स्ट्रोक
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मथुरा सीट से भाजपा की प्रत्याशी हेमामालिनी है. कुछ दिन पहले कांग्रेस ने इस सीट से इंटरनेशन बॉक्सर विजेंदर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया लेकिन रातोंरात कांग्रेस का पूरा खेल बिगड़ गया है. बॉक्सर विजेंदर भाजपा के पाले में आ गए हैं और उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ले ली. लोग इसे भाजपा का मास्टर स्ट्रोक भी बता रहे हैं.
जाट वोटों के लिए कांग्रेस ने खेली थी बाजी
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के सामने कांग्रेस को मजबूत प्रत्याशी उतारना था जो कि उन्हीं की तरह ख्याति प्राप्त हो. ऐसे में कांग्रेस जाट वोटों के साधने के साथ ही मथुरा से इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. विजेंदर के कांग्रेस प्रत्याशी बनने से मथुरा में राजनीतिक हलचलें भी तेज हो गई थीं लेकिन रातों रात विजेंदर भाजपा के पाले में आ गए और आज उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली.