आगरालीक्स… आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी की सभा के लिए आए। मंच पर बैठकर पीएम का इंतजार…
भाजपा नेताओं का लगा जमावड़ा
पीएम मोदी की आज कोठी मीना बाजार में होने वाली जनसभा के लिए भाजपा नेता मंच पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे के करीब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंच गए, वह पीएम की अगवानी करेंगे।
केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का बखान
मंच पर अन्य नेता केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख कर रहे हैं। पीएम और अन्य भाजपा नेता लोकसभा चुनाव के लिए आगरा सीट के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।