आगरालीक्स ….आगरा में फ्लैट में घुसकर फैक्ट्री मैनेजर की पत्नी और बेटे को बंधकर बनाकर लूटने वाले बदमाशों को 48 घंटे में अरेस्ट किया, कैश भी बरामद, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश अरेस्ट।
आगरा में तीन जनवरी को शाम छह बजे बल्केश्वर स्थित भगवान नगर के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में बदमाश तमंचा लेकर घूस गए थे। फ्लैट में फैक्ट्री मैनेजर सुनील अग्रवाल की पत्नी रेनू और बेटा क्रश को बंधक बनाकर कैश लूट ले गए थे, सीसीटीवी में बदमाश भागते हुए दिखाई दिए थे। कैश लूटकर भागते हुए तीन बदमाशों का स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया था लेकिन उनको पकड़ नहीं सके थे।

दो बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट, कैश बरामद
बुधवार सुबह पुलिस को बदमाशों के कमला नगर में होने की सूचना मिली, इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गईं। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस ने भी फायरिंग की, इसमें दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उनके पास से कैश भी जब्त किया है। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।