आगरालीक्स …आगरा में भी दुनिया भर में कहर बरपा रहे ओमिक्रॉन की दस्तक, दो कोरोना संक्रमित मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि। कोरोना के एक्टिव केस 113।
आगरा में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है, दो मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। यूपी में ओमिक्रॉन के 23 केस मिले हैं, इसमें सबसे ज्यादा आठ केस लखनऊ में हैं और आगरा में ओमिक्रॉन के दो केस मिले हैं।
ओमिक्रॉन से तेजी से फैल रहा संक्रमण
दुनिया भर में ओमिक्रॉन का कहर बरप रहा है, कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण तेजी से फैलता है। आगरा में भी ओमिक्रॉन के दो केस मिले हैं, ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों के संपर्क में जो भी लोग आएंगे उन सभी की जांच कराने के साथ आइसोलेट किया जाएगा। इनसे संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है।

आगरा में 113 केस, एक मरीज भर्ती
आगरा में कोरोना के 113 केस हैं, इसमें से एक मरीज ही अस्पताल में भर्ती है। जबकि 112 मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों में मामूली लक्षण हैं, जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, उनमें कोई लक्षण देखने को नहीं मिल रहे हैं। मगर,इन लोगों के संपर्क में आ रहे अन्य लोग संक्रमित हो रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा और बढ़ गया है।