आगरालीक्स….. एमएससी फाइनल की छात्रा दिल्ली की रहने वाली है, आर्इ्बीएस में प्रवेश लेने के साथ ही उसकी दोस्ती कश्मीर के रहने वाले शाहिद से हो गई थी। वहीं मथुरा निवासी नदीम भी उससे दोस्ती करना चाहता था, लेकिन छात्रा ने इसका विरोध कर दिया। इसके बाद से कश्मीर और आगरा के छात्र गुटो के बीच टकराव हो रहा है। छात्रा की कश्मीरी छात्र शाहिद और साजिद से दोस्ती थी, जिसको लेकर मथुरा के नदीम को बड़ी आपत्ति रहती थी। वह पहले छात्रा को उनके साथ रहने से रोकने की कोशिश करता रहा था, जब सफल न हुआ तो हमला कर दिया। नौ जून को एमएससी फाइनल का अंतिम पेपर है। इसे देखते हुए संस्थान के डीन डॉ अजय तनेजा ने पीडित छ़ात्रा और आरोपी छात्र के परिजनों को बुलाया था। उन्हें हिदायत दी गई है, साथ ही परजिनों से कहा गया है कि नौ जून को वे परीक्षा के समय उनके परिजन भी मौजूद रहे।
Leave a comment