आगरालीक्स…प्रेमियों ने एक साथ फांसी लगाकर दी जान. 20 साल का लड़का और 18 साल की लड़की. प्रेमिका के घर में नहीं था कोई…पुलिस कर रही जांच
यूपी के कासगंज में आज दुखद भरा मामला सामने आया है. यहां रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगा दी. दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. उनके शव लड़की के घर के कमरे में लटके मिले. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. जिस समय दोनों ने सुसाइड किया उस समय लड़की के घरवाले घर में नहीं थे. लड़के के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया लेकिन पुलिस ने जांच में उसे नकार दिया. पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते जान देने का मामला बताया है.

मामला थाना क्षेत्र के कस्बा बिलराम का है. आत्महत्या करने वाले युवक का नाम 20 वर्षीय अरविंद कुमार है तथा आत्महत्या करने वाली युवती का नाम 18 वर्षीय शोभा है. दोनों अलग अलग जाति के थे. जिस समय दोनों ने सुसाइड किया उस समय शोभा के परिवार वाले बाहर गए हुए थे. ऐसे में प्रेमी शिवम शोभा के घर पहुंच गया और छत पर बने कमरे में पंखे के हुक में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. दोनों ने अलग अलग फंदा बनाया था. घटना की जानकारी सबसे पहले युवती की बुआ को दोपहर 12 बजे हुई जब वह कमरे में पहंची. सूचना पर पुलिस आ गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच पड़ताल जारी है.