Friday , 6 March 2026
Home कुंभ 2025 Mahakumbh: In 45 days of Maha Kumbh, the boatman family earned 30 crores rupees. CM Yogi also praised them
कुंभ 2025

Mahakumbh: In 45 days of Maha Kumbh, the boatman family earned 30 crores rupees. CM Yogi also praised them

593

आगरालीक्स…महाकुंभ के 45 दिनों में नाविक परिवार ने कमाए 30 करोड़ रुपये. कहा—इस कुंभ की कमाई को कभी नहीं भुला सकते. सीएम योगी ने भी की प्रशंसा

प्रयागराज महाकुंभ कई मायनों में खास रहा. सड़क पर दुकान लगाने से लेकर लग्जरी टेंट लगाने, होटल, ढाबा के साथ दातुन बेचने तक वालों ने जमकर कमाई की है. नौका चलाने वाले कई परिवार तो मालामाल हो गए और इनमें से एक हैं माहरा परिवार. दावा है कि माहरा परिवार ने 45 दिन के महाकुंभ में 30 करोड़ रुपये की कमाई की है. एक सौ से अधिक नौकाओं का संचालन करने वाले पिंटू माहरा के परिवार ने करोड़ों रुपये महाकुंभ में अर्जित किए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी माहरा परिवार की आमदनी की बात सदन में बताई तो माहरा परिवर के आवास पर लोगों का तांता लग गया.

पिंटू माहरा की मां शकुंतला देवी ने बताया कि उनके बच्चों ने दिन रात की परवाह न करके कड़ी मेहनत की है, तब जाकर यह दिन देखने को​ि मला है. उनका बहुत बड़ा परिवार है. कुनबे में करीब 100 लोग हैं और सभी ने कड़ी मेहनत की है. नाव का संचालन करने के लिए स्टैंड नए पुल के पास बनाया गया था. 45 दिन तक भूख और प्यास की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे और यह सब गंगा मैया का आशीर्वाद है.

सीएम योगी ने की तारीफ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में माहरा परिवार की कहानी बताई. उन्होंने कहा कि सपा कहती थी कि नाविकों का शोषण हो रहा है, नाविकों की देखभाल नहीं की जा रही हैं. मैं एक नाविक परिवार की सक्सेस स्टोरी बता रहा हूं. ये एक नाविक परिवार है जिसके पास 130 नौकाएं थीं. 45 दिनों की अवधि में इन लोगों ने 30 करोड़ रुपये की शुद्ध बचत की है. नैनी के अरैल में रहने वाला यह माहरा परिवार एक सौ से अधिक नावों का संचालनक रता है. इनका मुख्य कारोबार ही नाव चलवाना है. महाकुंभ के बाद परिवार में खुशी का माहौल है. माहरा परिवार का कहना है कि इस कुंभ की कमाई को वो कभी भुला नहीं सकते.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

कुंभ 2025

Mahakumbh: Sangam water will be sent to every district of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…अब कुंभ न जा पाने वाले भी कर सकेंगे संगम के जल...

कुंभ 2025

Know when and where the next Kumbh will take place. Preparations to make it grand start from now

आगरालीक्स…जानिए अगला कुंभ कब और कहां होगा. अभी से इसे भव्य बनाने...

कुंभ 2025

Mahakumbh 2025: 66 crore people took bath in Sangam in 45 days…this number is double the population of America…

आगरालीक्स…कुंभ का आखिरी स्नान आज महाशिवरात्रि पर संपन्न. सबसे बड़े सनातम समागम...

कुंभ 2025

The holy period of bathing in Mahakumbh on Mahashivratri will last for 21.46 hours…#agranews

प्रयागराजलीक्स…महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर स्नान का पुण्यकाल 21.46 घंटे तक रहेगा, संगम...

error: Content is protected !!