यूपीलीक्स…महाकुंभ में प्रधानमंत्री मोदी ने लगाई संगम में डुबकी. कहा—धन्य हुआ
बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंंचे. उन्होंने संगम में डुबकी लगाई. भगवा रंग के वस्त्र, हाथ और गले मेें रूद्राक्ष की मालाएं पहने उन्होंने सूर्य को अघ्र्य दिया और करीब पांच मिनट तक मंत्र जाप करते रहे. इस दौरान प्रधानमंत्री ने मां गंगा को दूध अर्पित किया और साड़ी चढ़ाई. इस दौरान उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ नाव पर दो सवारी भी की. मोदी की महाकुंभ यात्रा करीब दो घंटे तक की रही.
संगम स्नान के बाद मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा— महाकुंभ में आज पवित्र संगम में डुबकी लगाकर मैं भी करोड़ों लोगों की तरह धन्य हुआ. मां गंगा सभी को असीम शांति, बुद्धि, सौहार्द और अच्छा स्वास्थ्य दे.