नईदिल्लीलीक्स… महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे का इस्तीफा देने का ऐलान। सुप्रीम कोर्ट के फ्लोर टेस्ट कराने के फैसले के बाद की घोषणा।
सुप्रीम कोर्ट का सुबह 11 बजे फ्लोर टेस्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट को लेकर उद्धव ठाकरे और बागी शिवसेना गुट के पक्षों को तीन घंटे से ज्यादा समय तक सुना। इसके बाद गुरुवार को सुबह 11 बजे फ्लोर टेस्ट कराने के निर्देश दिए।
सीएम की कुर्सी खोने का कोई डर नहीं
इसके कुछ देर बाद सीएम ठाकरे ने अपना इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने फेसबुक पर लाइव में ही अपना त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें सीएम की कुर्सी खोने का कोई डर नहीं है।
उल्लेखनीय है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में करीब 40 विधायकों ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी।