आगरालीक्स…आगरा का प्राचीन कैलाश मंदिर. दो शिवलिंग एक साथ. 10 हजार साल पहले हुई थी स्थापना, महाशिवरात्रि पर आज सुबह से भीड़, मेला भी लगा
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जहां पूरे देश में शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गयी हैं वहीं आगरा के ऐतिहासिक शिव मंदिर कैलाश मंदिर में भी महाशिवरात्रि की पूजा के लिए मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। आज सुबह से ही भक्तों का रेला मंदिर में आ रहा है। महाशिवरात्रि के पर्व पर कैलाश मंदिर में दर्शन कर लिए आने वाले भक्तों के लिए मेले का आयोजन किया जाता है। सोमवार शाम से ही यहां मेला भी लग चुका है। आगरा के प्राचीनतम शिव मंदिर कैलाश मंदिर की विशेष महत्ता है। इस मंदिर में दो शिवलिंग विराजमान हैं। इन शिवलिंग को भगवान परशुराम और उनके पिता ने ऋषि जमदग्नि ने स्थापित किया था। कहा जाता है कि विश्वभर में एक स्थान पर दो शिवलिंग केवल कैलाश मंदिर में स्थापित हैं।
चार पहर में विशेष पूजा–
कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी ने बताया कि शिवरात्रि पर चार पहर में आरती का विशेष महत्व है। इसमें बाबा की अलग-अलग पूजा की जाती है। पहले पहर में बाबा का दूध से अभिषेक किया गया और इसके बाद आरती की गई। दूसरे पहर में गन्ने के रस से भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता है और भव्य श्रृंगार किया जाता है। इसके बाद आरती होती है। तीसरे पहर में पांच फलों के जूस से बाबा का अभिषेक किया जाता है। भांग का भोग लगाया जाता है। चौथे पहर में बाबा के साथ मंदिर में मौजूद भक्तों के साथ फूलों की होली की जाती है।

बाबा के जयकारों के साथ हुआ महाशिवरात्रि के मेले का उद्घाटन-
महाशिवरात्रि के अवसर पर कैलाश मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया है। महंत चंद्रकांत गिरी महंत दिलीप गिरी ने बताया कि कोरोना के कारण बीते दो वर्षों से शिवरात्रि पर मंदिर में कोई भी बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा था। दो वर्ष बाद मंदिर में शिवरात्रि के मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को एएसपी सत्यनारायण सिंह के कर कमलों द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया।मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इस बार मंदिर में जलहरी को 36 किलो चांदी से सजाया गया है। इस अवसर पर डॉ मदन मोहन शर्मा ने भक्तों से बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण करने और बाबा की भक्ति के माध्यम से अपने जीवन को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर मंहत चंद्रकांत गिरी,महंत दिलीप गिरी,महंत गौरव गिरी,विचारक मनोज कुमार,मदन मोहन शर्मा,राजेश मंगल,पवन वर्मा,रामकुमार गुप्ता, प्रवीण गोयल,सुभाष ढल,सतेंद्र बरुआ आदि