Mahindra XUV700 with two engine option launched in Agra #agranews
आगरालीक्स (02nd October 2021 Agra News)… महिंद्रा एक्सयूवी 700 दो इंजनों के आप्शन के साथ लांच. जानिए गाड़ी के फीचर्स.
पहली पसंद बनी महिंद्रा एक्सयूवी 700
आगरा में आत्माराम आटो एंटरप्राइजेज में शुक्रवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा की महिंद्रा एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV700) को लांच किया गया। सबसे लग्जरी और स्टाइलिश गाड़ी को देखने के लिए कल दिनभर ग्राहक आते रहे। आत्माराम आटो के एमडी नवल किशोर अग्रवाल ने बताया कि भारतीय एक्सयूवी कार इन दिनों ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। महिंद्रा एक्सयूवी 700 जिनती देखने में आकर्षक है, उतना ही गाड़ी के अंदर से भी इसका इंटीरियर लाजवाब है।
आगरा की दो उभरती प्रतिभाओं ने किया अनावरण
आत्माराम आटो के एमडी रमेश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को इसका अनावरण करने के लिए शहर की दो प्रतिभाएं आईं। बाल कलाकार आर्यन अरोरा और कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 की पहली महिला करोड़पति हिमानी बुंदेला ने महिंद्रा एक्सयूवी 700 का अनावरण किया।
पांच वैरिएंट्स में उपलब्ध है
इस मौेके पर आत्माराम आटो के अंशुल अग्रवाल ने बताया कि महिंद्रा एक्सयूवी 700 पांच वैरिएंट्स में उपलब्ध है। यह पांच और सात सीटर है। शहर हो या अपना गांव, यह गाड़ी भी भारत के सभी ग्राहकों को देखते हुए बनाई गई है।
पेट्रोल या डीजल वर्जन में खरीदें
आत्माराम आटो के एमडी तनय अग्रवाल ने बताया कि महिंद्रा एक्सयूवी 700 Mahindra XUV700 को कंपनी ने दो इंजनों के आॅप्शन के साथ ग्राहकों के सामने पेश किया है। अब अपनी मर्जी के अनुसार, इसे पेट्रोल या डीजल वर्जन में खरीद सकते हैं। इसके अलावा कार में छह स्पीड मैन्युअल और स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है, जो ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए कारगर है। यह 11.99 लाख रुपये से शुरू होगी। यह गाड़ी 2184सीसी इंजन में 185बीएचपी 450 एनएम टार्क के साथ पावर प्रदान करेगी।
सात अक्टूबर से होगी बुकिंग
अंशुल अग्रवाल ने बताया कि इस गाड़ी की बुकिंग सात अक्टूबर से शुरू होगी। अभी शोरूम में ग्राहक इसे देख सकते हैं।