आगरालीक्स…Agra News : आगरा किला में 22 सितंबर से लाइट एंड साउंड शो शुरू हो जाएगा। (Agra News : Light & Sound show in Agra Fort from 22nd September 2024 )
आगरा किला में प्रस्तावित लाइट एंड साउंड शो के संबंध में चर्चा की गई। संबंधित एजेंसी द्वारा अवगत कराया गया कि निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने हेतु आगरा फोर्ट के अंदर अतिरिक्त समय में काम करने हेतु अनुमति मांगी गई है। मंडलायुक्त ने 22 सितंबर से हर हाल में लाइट एंड साउंड शो शुरू करने अन्यथा संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने की निर्देश दिए। पर्यटन विभाग के अंतर्गत आगरा मंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अवगत कराया गया कि आगरा मंडल में कुल 86 परियोजनाएं प्रगति पर हैं।
आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपद में कार्यवाही संस्था यूपीपीसीएल, यूपीआरएनएन, यूपीसीएलडीएफ, यूपीएसटीडीसी इत्यादि के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। पिछले 1 साल से चल रही परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिए गए कि जितने भी बड़ी परियोजनाएं हैं, उन सभी का मुख्य विकास अधिकारी संबंधित एजेंसी टीम के साथ मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें, जितनी भी परियोजनाएं धीमी और देरी से चल रही है उन सभी में संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी किए जाएं, साथ ही कार्य प्रगति में तेजी लाने के प्रयास किये जाएं।