आगरालीक्स…राजस्थान के जोधपुर में बड़ा एक्सीडेंट. ट्रक में घुसी टेंपो ट्रैवलर. 15 लोगों की मौत. बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
राजस्थान के जोधपुर में बड़ी एक्सीडेंट की घटना हुई है. जोधपुर जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टेंपो ट्रैवलर की भिड़ंत हो गई. हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि पंाच से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे में मारे गए सभी लोग कोलायत मंदिर से दर्शन कर जोधपुर वापस लौट रहे थे. ये सभी सूरसागर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं.
इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश मथुरादास माथुर भी अस्पताल पहुंच गए. मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया. उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है. जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं.