Make those who question Shri Ram and Shri Krishna crave for votes, do the same to those who read Fatiha on the graves of mafia: CM Yogi
आगरालीक्स… श्री राम और श्रीकृष्ण पर सवाल उठाने वालों को वोट के लिए तरसा दो। यही हाल माफिया की कब्रों पर फातिहा पढ़ने वालों का कर दो…
किरावली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा
सीएम योगी ने यह बात आज किरावली में फतेहपुर सीकरी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।विकास सभी का मगर तुष्टिकरण किसी का नहीं
उन्होंने कहा कि, सुरक्षा सभी की- विकास सभी का मगर तुष्टिकरण किसी का भी नहीं है। मैं आपसे कहने के लिए आया हूं कि जिन लोगों ने राम और कृष्णा पर प्रश्न खड़े किए थे. आज उनको वोट के लिए तरसा दीजिए. जिन्होंने आपको तरसाया था, उनको आप वोट के लिए तरस दीजिए। कह दीजिएगा कि, जिनकी सरकार में प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं थी।
कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग पढ़ रहे फातिहा
कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग माफिया की कब्र में जाकर के फातिहा पढ़ रहे हैं. उन्हें बोल दीजिए, ये चुनाव से अच्छा वक्त नहीं है, आप लोग तो हमारा वोट भूल जाइए। हमारा वोट तो कमल निशान को जाएगा. आपकी 5 साल की छुट्टी दे दी है. आप तो माफियाओं और अपराधियों की कब्र पर फातिहा पढिए।ब्रज क्षेत्र की रज-रज में कन्हैया का दुनिया दर्शन करती
सीएम योगी ने कहा कि, ब्रज क्षेत्र की रज रज में कन्हैंया का दुनिया दर्शन करती है. ब्रज भूमि का भी अब नंबर आने वाला है. अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है. अब बारी आपकी है. अब तो आगरा में भी अपना एयरपोर्ट बन रहा है।
आगरा पी रहा है गंगाजल, हर घर में नल की योजना
आगरा भी गंगाजल पी रहा है। हर घर नल की योजना भी लागू हो रही है. आपने भी भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक भी देखा था. एक तरफ कांग्रेस थी. सपा थी. बसपा थी. ये कहते थे कि क्या प्रमाण है कि, राम का जन्म हुआ था. इनके नेताओं का कहना था कि राम और श्रीकृष्ण तो हुए ही नहीं. ऐसा लग रहा था. सबसे पहले सपा, बसपा और कांग्रेस थी. रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था. पीएम मोदी ने भी 500 वर्षों के बाद रामलला को अपनी ही जन्मभूमि पर जन्मोत्सव मिला है.
विरासत का सम्मान
विरासत का सम्मान है कि, काशी में विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम मंदिर और विरासत का ही सम्मान है कि, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान मिला है. विकास भी तेज गति से हो रहा है. गरीब कल्याणकारी योजनों की कोई सानी नहीं हैं
पाकिस्तान की जनसंख्या से ज्यादा लोग भारत में गरीबी रेखा से ऊपर उठे
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने के लिए आपका साथ चाहिए। भारत उनके नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा। सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान की आज की हालत देख लो, उसकी 23 करोड़ की जनता है, जो भुखमरी के शिकार पर है लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में इससे ज्यादा देश की जनता को गरीबी रेखा से ऊपर उठा दिया है।सीएम ने कहा कि ब्रज भूमि की जनता श्रीकृष्ण की जन्मभिम पर रहकर देश के विकास में भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास में लगातार आगे बढ़ रही है। हर स्तर पर विकास किया गया
भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को जिताने को जुटें
सीएम योगी ने कहा कि, मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों से और सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील करूंगा कि, आगरा में तीसरे चरण में मतदान होगा. अब आपको ही भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार चाहर के रूप में घर-घर जाना है। कार्यक्रम में एसपी सिंह बघेल, बेबी रानी मौर्या, रानी पक्षालिका सिंह सहित सभी विधायक मौजूद रहे।