आगरालीक्स ..आगरा में फेसबुक पर युवतियों को फंसाने वाले युवक के सिर पर महिला ने हथौडे से हमला किया, आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया, चौंकाने वाली है कहानी।
आगरा में सोमवार रात को गुरु द्वारा गुरु के ताल के सामने रात नौ बजे महिला ने बाइक सवार युवक के सिर में हथौडा मारा, बैग से मिर्च पाउडर और छुरा निकालकर कहा अगर तूने भागने की कोशिश क तो जान से हाथ धो बैठेगा। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
ग्वालियर की रहने वाली है 65 साल की बुजुर्ग महिला
महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ग्वालियर की रहने वाली है, जिस युवक को हथौडे से मारा, वह उसकी परिचित कई लडकियों से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद उनकी जिंदगी बर्बाद कर चुका है। युवतियों के जज्बात से खेलता है, उनका शोषण करता है, दो युवतियों ने उसे अपनी पीडा सुनाई इसके बाद वह युवक को सबक सिखाने के लिए आगरा आ गई।
जवान, खूबसूरत समझ कर युवक पहुंचा आईएसबीटी
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला ने खुद को कम उम्र की युवती बताते हुए युवक से फेसबुक पर दोस्ती की, इसके बाद मिलने के लिए तैयार हो गई, युवक उससे मिलने के लिए सिकंदरा आईएसबीटी पहुंचा। यहां 65 साल की महिला को देख उसके होश उड गए, उसने कहा कि वह उसे जवान और खूबसूरत समझ कर मिलने आया था। इस पर बुजुर्ग महिला ने कहा कि उसे सिकंदरा तक छोड दे, वह उसकी बाइक पर पीछे बैठ गई। गुरु द्वारा गुरु के ताल के पास पहुंचते ही महिला ने युवक के सिर में हथौडे से हमला कर दिया और मिर्च पाउडर निकाल लिया।
हास्पिटल में काम करता है युवक
पूछताछ में घायल युवक ने बताया कि वह एक हास्पिटल में कंपाउंडर है, नाम देवेंद्र है और मथुरा का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।