आगरालीक्स.. दीपावली से पहले आगरा से बडी मात्रा में 500 रुपये के नकली नोट जब्त, 500 रुपये के 1194 नोट बांग्लादेश से आगरा में खपाने के लिए अंतरराष्ट्रीय तस्कर लेकर आए थे।
यूपी एटीएस ने रविवार को आगरा से तहसीन निवासी बुलंदशहर और वसीम निवासी बिहार को अरेस्ट किया है। इनके पास से एटीएस की टीम को 500 रुपये के नकली 1194 नोट मिले हैं, इनकी कीमत 5 .97 लाख रुपये है। साथ ही एक हुंडई कार आई 10, छह स्मार्ट मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड जब्त किए हैं। इनके खिलाफ लखनउ में आईपीसी की धारा 489 बी, 489 सी और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बांग्लादेश से लाते हैं नकली नोट
एटीएस को पूछताछ में अरेस्ट किए गए दोनों शातिरों ने बताया कि ये 500 रुपये के नकली नोट बांग्लादेश से मालदा पश्चिम बंगाल में आते हैं, ये मालदा से नकली नोट लेकर आ रहे थे, इन्हें रिमांड पर लेकर अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया जाएगा।