आगरालीक्स… आगरा में इस बार ताजमहोत्सव 2022 का आयोजन 20 से 29 मार्च तक होगा। ताज महोत्सव फरवरी में होता था लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते मार्च में ताजमहोत्सव.
आगरा में हर साल ताजमहोत्सव का आयोजन किया जाता है लेकिन कोरोना के चलते ताजमहोत्सव का आयोजन नहीं हो रहा था। इस बार ताजमहोत्सव 2022 का आयोजन किया जाएगा। मगर, इस बार पहले कोरोना और उसके बाद विधानसभा चुनाव होने के चलते ताजमहोत्सव 2022 को फरवरी की जगह मार्च में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

1992 से हो रहा ताजमहोत्सव का आयोजन
आगरा में 1992 से ताजमहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां एक ही जगह शहरवासियों के साथ पर्यटक कला, संस्क्रति और व्यंजन का आनंद लेते हैं। हर साल 18 से 27 फरवरी तक ताजमहोत्सव का आयोजन किया जाता है, इसकी थीम अलग अलग होती है। ताजमहोत्सव के बजट के हिसाब से बालीवुड कलाकारों को प्रस्तुति देने के लिए बुलाया जाता है।
20 से 29 मार्च तक ताजमहोत्सव 2022
इस बार शिल्पग्राम में 20 से 29 मार्च तक ताजमहोत्सव 2022 का आयोजन किया जाएगा।
आजादी के अमृत महोत्सव के संग ताज महोत्सव के रंग थीम रखी गई है। उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत का कहना है कि ताजमहोत्सव की तिथि और थीम तय हो चुकी है, चुनाव आयोग को अनुमति लेने के लिए पत्र भेजा गया है। जिससे ताजमहोत्सव की तैयारी शुरू कराई जा सके।