
इंटरनेट फोटो
डीपीएस शास्त्रीपुरम, सिकंदरा में पिछले कुछ दिनों से चोरी हो रही थी, कडी सुरक्षा होने के बाद भी चोरी होने से स्कूल प्रशासन के होश उडे हुए थे। पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। सीओ अनुराग वत्स ने मीडिया को बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी छात्रों को पकड लिया गया। पकडा गया छात्र राया मथुरा निवासी अंकुर है, वह हाईस्कूल में फेल हो गया था। उसका सेंटर डीपीएस में पडा था, वहां परीक्षा देते समय वह कॉपी पर जवाब लिखने के बजाय स्कूल का नक्शा बनाता रहा। स्कूल की रेकी करने के बाद उसने गैलाना निवासी अपने साथी अशोक के साथ डीपीएस में एक के बाद एक दो बार चोरी की, इस दौरान वह डीपीएस में रात में घुसे, उस समय सुरक्षा गार्ड बाहर होते थे। वहां से कंप्यूटर, प्रोजेक्टर सहित महंगे इलेक्ट्रोनिक्स उपकरणों की चोरी कर ली।
छात्र के चोरी करने से उडे होश
पुलिस और कॉलेज प्रशासन के होश उडे हुए हैं कि एक छात्र कॉलेज में सुरक्षा होने के बाद भी चोरी कर सकता है। यहां से कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण चुरा कर ले जा रहा था। इसके लिए उसने पूरी प्लानिंग की थी, परीक्षा देते समय डीपीएस का नक्शा बना लिया था। यह भी देख लिया था कि कहां से घुसा जा सकता है। इसके बाद छात्र ने चोरी की।
साइबर कैफे संचालक को तीन हजार में बेचे कंप्यूटर
डीपीएस से छात्र ने कंप्यूटर की चोरी करने के बाद उसे एक साइबर कैफे पर बेचा, साइबर कैफे संचालक ने तीन हजार रुपये में एक कंप्यूटर खरीदा गया था, उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Leave a comment