Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Manav Sharma Death Case Agra News : Manav get massage from woman from in laws village before dispute from wife#Agra
बिगलीक्स

Manav Sharma Death Case Agra News : Manav get massage from woman from in laws village before dispute from wife#Agra

730

आगरालीक्स… Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर के सुसाइड मामले में नया मोड़ जिस युवती ने मानव को निकिता और उसकी बहनों को लेकर मैसेज किया वह उसकी ससुराल की रहने वाली है। ( Manav Sharma Death Case Agra News : Manav get massage from woman from in laws village before dispute from wife#Agra )
आगरा के डिफेंस स्टेट कॉलोनी के रहने वाले मुंबई में टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह सुसाइड कर ली थी, उनका मोबाइल लॉक था। मानव की बहन आकांक्षा ने 27 फरवरी को मानव शर्मा के मोबाइल को अनलॉक करने के बाद उसे चेक किया तो उसमें सुसाइड से पहले का वीडियो मिला। इस वीडियो में वह पत्नी निकिता पर गंभीर आरोप लगा रहा था, सुसाइड से पहले 24 फरवरी को सुबह चार बजे तक उसकी निकिता से चैट हुई थी।


मानव को 31 दिसंबर को आया था फोन
मानव शर्मा की 30 जनवरी 2024 को बरहन की रहने वाली निकिता के साथ हुई थी, शादी के बाद वह निकिता को मुंबई अपने साथ ले गया था। मानव शर्मा के पिता एयरफोर्स से रिटायर हैं वे आगरा में ही रह रहे थे। ​31 दिसंबर को को मानव शर्मा के पास एक फोन आया था,जिस युवती ने यह फोन किया था वह मानव शर्मा की ससुराल बरहन की रहने वाली है। फोन करने वाली युवती का कहना था कि उसके पति से निकिता की बहन बात करती है यह उसे पसंद नहीं है। न्यू ईयर पार्टी के बहाने युवती का पति घर से निकला था, पत्नी को शक था इसलिए उसने मानव को फोन कर कहना था कि निकिता से कहे कि वह अपनी बहन को समझाए, उसके कारण उसके घर में झगड़ा हो रहा है। युवती ने अपने पति के मैसेज चेक किए थे इसके बाद युवती का अपने पति से झगड़ा हो गया था। पति ने फोन तोड़ दिया, उससे ससुर को भी चोट आ गई थी।


ननद के इंस्टाग्राम से किए मैसेज
ससुर के चोट लगने पर उन्हें देखने के लिए युवती की ननद घर पर आई थी। युवती ने ननद का मोबाइल लेकर उसके इंस्टाग्राम से मानव शर्मा को निकिता और उसकी बहनों को लेकर उल्टे सीधे मैसेज किए। इसके बाद मानव शर्मा ने निकिता के सोशल मीडिया एकाउंट चेक करना शुरू कर दिया, इसके बाद उसे कुछ ऐसा मिला कि दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। मामला बढ़ने पर उसे समझाने के लिए मानव शर्मा के माता पिता भी मुंबई गए थे। उनके समझाने के बाद का भी निकिता का वीडियो सामने आया है। लेकिन दोनों के बीच का विवाद बढ़ता चला गया और 23 फरवरी को मानव शर्मा पत्नी निकिता को लेकर आगरा आया और उसे बरहन छोड़कर चला गया था, 24 फरवरी की सुबह सुसाइड कर लिया था। निकिता का 28 फरवरी से मोबाइल बंद है, पुलिस की टीम तलाश में जुटी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!