Thursday , 3 September 2026
Home अध्यात्म Many auspicious coincidences are being made on Dussehra…#agranews
अध्यात्म

Many auspicious coincidences are being made on Dussehra…#agranews

294

आगरालीक्स…दशहरा पर बन रहे कई शुभ संयोग. ज्योतिषाचार्य डॉ. आशिमा शर्मा से जानिए क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी पांच अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी का महापर्व मनाया जाएगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार दशहरा पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम से इस दिन लंकापति रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी. ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार दशमी तिथि 4 अक्टूबर को दोपहर दो बजकर 20 मिनट से शुरू होगी जो कि 5 अक्टूबर को 12 बजे समाप्त होगी. 4 अक्टूबर को सुबह दस बजकर 51 मिनट से 5 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 15 तक दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग रहेगा. इस दौरान विजय मुहूर्त पूर्वाहृन दो बजकर 7 मिनट से दो बजकर 54 मिनट तक यानी 47 मिनट रहेगा. विजयादशमी का पूजन 5 अक्टूबर को पूर्वान्ह एक बजकर 20 मिनट से तीन बजकर 41 मिनट तक यानी दो घंटा 21 मिनट रहेगा.

ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा

दशहरा पर बन रहे खास संयोग
ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार दशहरा यानी विजयादशमी पर तीन शुभ योग बन रहे हैं. दशहरा के दिन रवि, सुकर्मा और धृति योग बनने से महत्व दोगुना हो रहा है. इस दिन रवि योग सुबह 06 बजकर 21 मिनट से रात 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. 04 अक्टूबर को सुकर्मा योग सुबह 11 बजकर 23 मिनट से 5 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. वहीं 5 अक्टूबर को धृति योग सुबह 8 बजकर 21 मिनट से 6 अक्टूबर को 05 बजकर 19 मिनट तक रहेगा.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 3 September 2026

आगरालीक्स….03 सितंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Janmashtami 2026: Complete details regarding the Rohini Nakshatra and the auspicious timing for the celebration of Lord Krishna’s birth

आगरालीक्स…जन्माष्टमी 4 सितंबर को. इस बार द्वापर युग जैसे योग में मनाया...

अध्यात्म

Maa Yogmaya Jayanti will be celebrated on September 4, coinciding with Shri Krishna Janmashtami

आगरालीक्स….4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के साथ मनाई जाएगी माँ योगमाया...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 01 September 2026

आगरालीक्स…मंगलवार एक सितंबर का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ. मिल...

error: Content is protected !!