आगरालीक्स ..आगरा में 55 घंटे के मिनी लॉक डाउन के बाद बाजार खुलने पर भीड है, इस सप्ताह त्योहार है, लेकिन कोई छूट नहीं मिलेगी।
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे मिनी लॉक डाउन लग गया था, सोमवार सुबह पांच बजे मिनी लॉक डाउन खत्म हो गया। इसके बाद बाजार में भीड है। मगर, इस बार एक अगस्त को ईद है और तीन अगस्त को रक्षाबंधन है, दुकानदारों द्वारा एक और दो अगस्त को मिठाई सहित अन्य दुकानें खुली रहने की मांग की जा रही थी।
पांच दिन में कर लें खरीदारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि 55 घंटे के लॉक डाउन में कोई छूट नहीं दी जाएगी, ऐसे में पहले पांच दिन में लोग खरीदारी कर सकते है। एक और दो अगस्त को मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद रहेगा, बेवजह घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे।