आगरालीक्स…(Agra News 28th June) आगरा में दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद बाजार खुल रहे हैं, सहालग में बाजारों में भीड रहेगी, क्या है नियम।
आगरा को एक जून से अनलॉक कर दिया गया है। चरणों में बाजार खोले गए। अब आगरा के सभी बाजार खुल गए हैं लेकिन सप्ताह में पांच दिन ही बाजार खोले जा रहे हैं। शुक्रवार रात नौ बजे तक बाजार खुल रहे हैं, इसके बाद शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी में बाजार बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
आज से खुल गए बाजार
सोमवार से आगरा में बाजार खुल गए हैं, अभी पूर्व की तरह से ही बाजार खोले जाने हैं। बाजार में दुकान खोलने का समय सुबह सात से रात नौ बजे तक रखा गया है। मास्क का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने पर जोर दिया जाएगा।
रेस्टोरेंट और मॉल खुले, जिम और सिनेमा घर हैं बंद
कोरोना के एक्टिस केस कम हो रहे हैं, अब 70 एक्टिव केस हैं। इसे देखते हुए रेस्टोरेंट 50 फीसद क्षमता के साथ खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही मॉल भी खोले जा चुके हैं। जिम और सिनेमा घर अभी बंद हैं।