Friday , 7 August 2026
Home एजुकेशन Agra News: DM issued guidelines regarding UP board examinations in Agra…#agranews
एजुकेशन

Agra News: DM issued guidelines regarding UP board examinations in Agra…#agranews

508

आगरालीक्स…आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर डीएम ने जारी की गाइडलाइंस. केंद्रों के आधा किमी. दायरे में नहीं होंगी फोटोस्टेट मशीन. जानें कितने केंद्रों पर होगी परीक्षा, कैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था और कितने बच्चे देंगे हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा

आज जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा- 2025 को नकलविहीन, सूचितापूर्ण,सकुशल संपन्न कराने के लिए सूरसदन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक , अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक सहित परीक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारीगण मौजूद रहे, सभी को पीपीटी प्रेजेंटेशन दिया गया तथा परीक्षा केंद्र पर अपनाई जाने वाली सभी प्रक्रियागत कार्यवाही को बताकर सभी को प्रशिक्षित किया गया।

डीएम ने किया केंद्र व्यवस्थापकों से संवाद
जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी जोनल, सेक्टर तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों से संवाद किया तथा निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बिना आईडी के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हों या कक्ष निरीक्षक सभी के आईडी कार्ड डीआईओएस जारी करेंगे तथा सभी केंद्रों के परीक्षा कार्मिकों सूची जिलाधिकारी तथा पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे, बिना आईडी के केंद्र में कोई प्रवेश नहीं करेगा।कोई भी बाहरी व्यक्ति या विद्यालय प्रबंधन से जुड़ा व्यक्ति केंद्र पर पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा तत्काल जेल भेजा जाएगा।

परीक्षा केंद्रों के आधा किमी. दायरे में नहीं लगेंगी फोटोस्टेट मशीन
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर के दायरे में सभी फोटोस्टेट मशीन की दुकानों को कड़ाई से बंद करने का अनुपालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक भी इस हेतु सक्रियता दिखाएं।विगत वर्ष के पेपर आउट की घटना का संज्ञान लिया तथा वित्त विहीन परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने ल, मैनेजमेंट से जुड़े या उनके संबंधित किसी भी व्यक्ति का परीक्षा केंद्र पर कड़ाई से प्रवेश निषेध करने के निर्देश दिए।

व्यवस्थाओं के लिए दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने वित्तविहीन, अति संवेदनशील केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों तथा संबंधित जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को ब्रीफ किया तथा परीक्षा की गरिमा बनाए रखने तथा मनोयोग से नकलविहीन सूचितापूर्ण सकुशल परीक्षा संपन्न कराने में अपना शतप्रतिशत योगदान देने के निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कक्ष में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, कक्ष में घड़ी लगाने, टॉयलेट की साफसफाई,पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि परीक्षा देने आए बच्चों को मूलभूत सुविधाएं देना हम सबका दायित्व है।कार्यशाला में प्रश्नोत्तर सेशन भी किया गया जिसमें केन्द्र व्यवस्थापकों के प्रश्नोत्तर कर शंकाओं का समाधान किया गया।

नियमों का हो कड़ाई से पालन
जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने और उनका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए जिससे कि परीक्षा पारदर्शी,सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को सरकारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि बोर्ड परीक्षा में व्यवधान डालने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तथा नकल कराने बालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

06 जोनल और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट ,187 स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी करेंगे, डीआईओएस श्री चन्द्र शेखर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा जिले में 166 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें हाइस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 123805 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, जिनमें हाईस्कूल के 61890(33976 बालक व 27914 बालिका)और इंटरमीडिएट के कुल 61915(36435 बालक व 25480 बालिका)छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: Research conducted on Dayalbagh’s Integrated Hormonal Therapy has received the Nepal Trophy and the International AYUSH Award…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दयालबाग की इंटीग्रेटेड हार्मोनल थेरेपी पर किए गए शोध को...

एजुकेशन

Sad: Renowned educationist Dr. Girish Chandra Saxena passes away…#agranews

आगरालीक्स…दुखद, “प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. गिरीश चंद्र सक्सेना का निधन. विवि में रहे...

एजुकेशन

Agra News: 79,832 students received degrees and 64 meritorious honored with 88 medals at the university convocation ceremony …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि के दीक्षांत समारोह में 79,832 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियाँ,...

एजुकेशन

Three schools of the APGI received prestigious international accreditation from OISCA…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पब्लिक ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के तीन स्कूलों को OISCA इंटरनेशनल से...

error: Content is protected !!