Saturday , 20 June 2026
Home बिजनेस Agra News: ICAI branch of Agra launched CA mobile app. know the specialties …#agranews
बिजनेस

Agra News: ICAI branch of Agra launched CA mobile app. know the specialties …#agranews

412

आगरालीक्स…आगरा की आईसीएआई ब्रांच ने लांच किया CA मोबाइल ऐप. एक नये डिजिटल युग की ओर कदम. जानिएक्या होगी इस ऐप की विशेषताएं…

आईसीएआई आगरा शाखा ने लॉन्च किया CA मोबाइल ऐप – एक नया डिजिटल युग की ओर कदम
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की आगरा शाखा ने वार्षिक समारोह के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। यह मोबाइल ऐप सदस्यों को एक डिजिटल मंच प्रदान करेगा, जिससे वे विभिन्न महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

इस मोबाइल ऐप में प्रमुख रूप से तीन महत्वपूर्ण विशेषताएँ शामिल हैं:

  1. ई- डायरेक्टरी – इस डिजिटल डायरेक्टरी में आगरा शाखा के सभी वर्तमान और नए सदस्यों की जानकारी उपलब्ध होगी। इससे सदस्यों के बीच नेटवर्किंग और संपर्क सुगमता में वृद्धि होगी।
  2. आगामी कार्यक्रमों की जानकारी – इस ऐप के माध्यम से आईसीएआई आगरा शाखा द्वारा आयोजित होने वाले आगामी सेमिनार, वेबिनार और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।
  3. मेट्रिमोनियल सेक्शन – आगरा शाखा के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए यह एक विशेष सुविधा है, जहाँ वे अपने या अपने परिवार के योग्य सदस्यों के विवाह हेतु विवरण साझा कर सकते हैं। यह पहल सदस्यों को एक विश्वसनीय और सुव्यवस्थित मंच प्रदान करेगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मोबाइल ऐप के लॉन्च को डिजिटल युग में एक सराहनीय पहल बताया। आईसीएआई आगरा शाखा के अध्यक्ष सीए अजय जैन ने कहा कि यह ऐप सदस्यों के बीच आपसी समन्वय और पेशेवर सहयोग को और अधिक सशक्त बनाएगा। आईसीएआई आगरा शाखा इस ऐप के माध्यम से अपने सदस्यों को निरंतर नई सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

आईसीएआई आगरा शाखा की ओर से इस मोबाइल ऐप के सफल विकास और लॉन्च के लिए पूरी टीम को हार्दि धन्यवाद दिया गया। विशेष रूप से, इस महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सीए. हितेश अग्रवाल, सीए. अमित शर्मा, सीए. संजीव सिंह ठाकुर और सीए. प्रार्थना जालान का विशेष रूप से आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर सीए. सौरभ नारायण सक्सेना, सीए. गौरव सिंघल, सीए. विवेक अग्रवाल, सीए. आयुष गोयल, सहित कई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे !

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra Live News: Agra’s Yuvan Agro Goat Farm receives ‘Best Progressive Goat Farmer Award’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के युवान एग्रो गोट फार्म को मिला ‘बेस्ट प्रोग्रेसिव गोट फार्मर...

बिजनेस

Agra Live News: Laghu Udyog Bharati shared issues regarding the TTZ with Union MSME Minister Jitan Ram Manjhi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में टीटीजेड के कारण नहीं पनप पा रहे उद्योग. केंद्रीय एमएसएमई...

बिजनेस

Food Expo 2026 in Agra: Over 5,000 visitors experienced innovation, flavors, and the industry on the Second day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के फूड एक्सपो में पारंपरिक कुल्फी, हाथरस की प्रसिद्ध हींग, नमकीन,...

बिजनेस

Agra Live News: World-class platform for the food processing industry showcased through the Food Expo 2026 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूड एक्सपो के जरिए सजा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का विश्वस्तरीय...

error: Content is protected !!