आगरालीक्स (Agra news 2nd August)..आगरा में दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद बाजार खुल गए हैं, कोरोना के केस भी आगरा में 5 रह गए हैं, ऐसे में बाजार बंदी को समाप्त करने की व्यापारियों द्वारा मांग की जा रही है।
आगरा में दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार से बाजार खुल गए हैं। कोरोना के केस कम होने और सावन में बाजार में उछाल की उम्मीद है। बाजार रात 10 बजे तक खुल रहे हैं, लेकिन व्यापारियों द्वारा साप्ताहिक बंदी समाप्त करने की मांग की जा रही है।
सोमवार से शुक्रवार तक खुल रहे हैं बाजार
अभी आगरा सहित प्रदेश में सोमवार से शुक्रवार तक ही बाजार खुल रहे हैं। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी में बाजार बंद रहते हैं, इसके बाद सोमवार सुबह छह बजे से बाजार खोले जा रहे हैं। बाजार खोलने का समय सुबह छह से रात 10 बजे तक है।