…..

रांझी में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का विवाह मई 2015 में हुआ था। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद युवती अपने मायके में आकर रहने लगी थी। इसके बाद वह ससुराल नहीं गई। कई बार उसका पति उसे घर ले जाने आया, लेकिन वह बहाना करके मायके में ही रुकी रही।
रविवार सुबह उसने क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ विवाह किया और दोनों थाने आ गई। युवती ने बताया कि उसने एक अन्य युवती से विवाह कर लिया है और वह इसे अपना पति मानती है। अब वह दोनों साथ में रहना चाहती है। लेकिन उनके परिजन उन्हें परेशान कर रहे हैं।
दोनों युवतियों के परिजन थाने पहुंचे और उनके इस फैसले को गलत बताते हुए समझाने लगे। लेकिन दोनों युवतियों ने उनकी एक नहीं सुनी। दोनों ने साथ में रहने के लिए थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन दिया। इसके बाद वह दोनों साथ में चली गई।
Leave a comment