आगरालीक्स …आगरा में युवती के अंतिम संस्कार में पहुंची पुलिस, चिता से अवशेष उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
आगरा के फतेहपुर सीकरी में रविवार को सोनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, ससुरालीजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच सोनियों के परिजनों को जानकारी हुई उन्होंने 112 नंबर पर फोन कर उनकी बेटी की हत्या कर शव जलाने की सूचना दी। पुलिस ने चिता से शव के अवशेष उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

यह है मामला
आगरा के अकोला निवासी सोनिया की 2018 में दुलारा, फतेहपुर सीकरी निवासी हरेंद्र से हुई थी। सोनिया के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे, दहेज न देने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। जिससे वह अपने मायके आ गई, कुछ दिन पहले समझा बुझाकर उसे ससुराल भेज दिया गया। ससुरालीजनों ने सोनिया की हत्या कर दी और सूचना दिए बिना ही शव जला दिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।