आगरालीक्स.. आगरा में जम्मू कश्मीर में देश के लिए शहीद हुए हवलदार धर्मेंद्र सिंह की प्रतिमा के लिए उनकी पत्नी वीर नारी ने चक्कर लगाए, सरकार और जनप्रतिनिधयों की बेरुखी को देख वीरनारी ने खुद ही शहीद की प्रतिमा बनवाई, उसका अनावरण भी करा दिया।
2016 में जम्मू कश्मीर में हुए शहीद
किरावली के गांव लौहकरेरा निवासी बदले राम के पुत्र धर्मेंद्र सिंह वर्ष 1998 में सेना में भर्ती हुए थे। वे श्रीनगर में आर्मी की 152 एडी रेजीमेंट की बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात रहे। 37 वर्ष की उम्र में 21 नवंबर 2016 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के पूंछ सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए धर्मेंद्र शहीद हो गए।
वीरनानी ने खुद ही बनवाई प्रतिमा
शहीद धर्मेंद्र की दो पुत्रियां कृष्णा (12 वर्ष) व खुशी (10 वर्ष) हैं। वीरनारी ममता देवी नेआगरा-जयपुर हाईवे पर किरावली के पास राना शीतगृह के पीछे शहीद की प्रतिमा स्थापना कराई। गुरुवार को तीसरी पुण्यतिथि पर सेना के पूर्व कर्नल अपूर्व त्यागी, जिला पंचायत सदस्य चौ. यशपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नम्रता श्रीवास्तव व वीरनारी ममता देवी द्वारा शहीद प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिला पंचायत सदस्य यशपाल सिंह ने बताया शहीद की प्रतिमा के लिए प्रशासनिक अधिकारियो के कई चक्कर काटे, लेकिन सब व्यर्थ गया। वहीं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर भी लोगों में चर्चा रही।