आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो में नौकरी के लिए रिक्त पद और आवेदन मांगे गए हैं। इसमें सहायक प्रबंधक से लेकर जनसंपर्क सहायकों के पद पर नियुक्ति होनी है, इसके लिए आयु सीमा 21 से 28 साल रखी गई है और यूपी मेट्रो की वेबसाइट पर नौकरी संबंधी जानकारी दी गई है।
आगरा में मेट्रो का काम जल्द शुरू होने जा रहा है, इसके लिए कई पदों पर नियुक्ति की जानी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन से आवेदन मांगे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहायक प्रबंधक सिविल इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड ट्रांसमिशन, वित्त, मानव संसाधन, जनसंपर्क, अवर अभियंता सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड ट्रांसमिशन और जनसंपर्क सहायक के पद के लिए आवेदन मांगे जाने हैं।
यहां करना है आवेदन