आगरालीक्स… आगरा में बदमाशों ने कारोबारी के घर पर धावा बोल दिया, कारोबारी के सिर में रोड से तबाडतोड हमला किया, शोर मचाने पर चोर भाग खडे हुए, पुलिस छानबीन में जुटी है।
थाना हरीपर्वत के कैलाशपुरी में बुधवार तड़के चार बजे नकाबपोश चार बदमाशों ने दवा कारोबारी के घर में धावा बोल दिया। कमरे में सो रहे मकान मालिक के सिर पर लोहे की रेड से प्रहार कर घायल कर दिया लेकिन शोर शराबे पर आए लोगों को देख बदमाश बिना लूटपाट किए भाग गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी और थाना हरीपर्वत का फोर्स मौके पर पहुंच गया। जानकारी करने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
अमनदीप पुत्र लखविंदर सिंह दवा कारोबारी हैं। इनकी दयालबाग में हेल्पलाइन के नाम से मेडिकल की दुकान है। वे परिवार के साथ कैलाशपुरी में रहते हैं। बुधवार को पिता लखविंदर सिंह, बहन शरद दीप कौर और मां इंद्रपाल कौर सो रहे थे। सुबह चार बजे खिड़की तोड़कर चार बदमाश अंदर घुस आए। चारों बदमाश मुंह ढके हुए थे। एक बदमाश ने मेरे सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया लेकिन हिम्मत न हारते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। हाथापाई होने लगी। तभी वहां खड़े बदमाश ने जान से मारने की नियत से गोली चलाई। गोली उसके पास से निकल गई। इस बीच चीख-पुकार से आसपास के लोग जाग गए और भी घरों से बाहर निकल आए। लोगों को आते देख बदमाश बिना लूटपाट किए भाग गए। बदमाशों के भाग जाने के बाद कंट्रोल रूम पुलिस को सूचना दी। मौके पर पीआरवी की गाड़ी, चीता पुलिस के अलावा एसपी अभिषेक कुमार व थाना हरी पर्वत का फोर्स तत्काल मौके पर पहुंच गया। अमनदीप से घटना की जानकारी करने के बाद उन्होंने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश उन के हत्थे नहीं चढ़ सके। थाना हरीपर्वत पुलिस ने बताया दवा कारोबारी लखविंदर सिंह की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल अमनदीप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।