आगरालीक्स ..ब्रेकिंग अपडेट… आगरा में कारोबारी, उनकी पत्नी और पांच साल की बेटी की मौत, कोठी में मिले शव, सुसाइड नोट मिला, बेहोश मिली 11 साल की बेटी की हालत गंभीर।
आगरा में शुक्रवार सुबह पश्चिमपुरी स्थित गेट बंद कॉलोनी बंशी बिहार में योगेश मिश्रा का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला है और पास में ही फर्श पर पत्नी प्रतिक्षी मिश्रा का शव मिला है। जबकि दो बेटियां बेहोशी की हालत में मिली थी, इसमें से पांच साल की काव्या की मौत हो गई। 11 साल की आव्या की हालत गंभीर है।
घर पर बेटियां मिली बेहोश, आफिस में पति पत्नी के शव
पुलिस जांच में सामने आया है कि मारुति एस्टेट निवासी 35 साल के योगेश मिश्रा का इन्वटर और बैटरी का कारोबार है। वे मूल रूप से जमुनापुरा थाना बागवाला जिला एटा के रहने वाले हैं और बंशी विहार कॉलोनी में उनका आफिस और घर है। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने पुलिस को दी, पुलिस के पहुंचने के बाद बंशी विहार स्थित आवास पर फंदे पर लटके योगेश मिश्रा के शव को उतारा, पास में ही उनकी पत्नी प्रतिक्षी मिश्रा का शव था।

मारुति एस्टेट में घर पर दो बेटियां मिली बेहोश, एक की मौत
वहीं, पुलिस को विशाल मिश्रा की बड़ी बेटी 11 साल की आव्या और पांच साल की काव्या मारुति एस्टेट स्थित उनके घर पर बेहोश मिली, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से काव्या की मौत हो गई। आव्या की हालत गंभीर है।
सीसीटीवी में सुबह कार से बंशी विहार कॉलोनी पहुंचे विशाल मिश्रा
पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी खंगाले। इसमें शुक्रवार सुबह योगेश मिश्रा कार से बंशी विहार कॉलोनी स्थित आवास में पहुंचा और घर में जाते हुए दिखाई दे रहा है। एक सुसाइड नोट भी मिला है, इसकी जांच की जा रही है।