
मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग में मेक इन इंडिया कार्यक्रम चल रहा है। मेक इन इंडिया वीक में रविवार शाम सांस्कृति समारोह ‘महाराष्ट्र रजनी’ का आयोजन किया गया था। आग लगने के 5 मिनट पहले ही अमिताभ बच्चन ने वहां कविता पढ़ी थी।गीतकार प्रसून जोशी ने बताया कि अमिताभ मंच पर जोशी की एक कविता पढ़ रहे थे। अमिताभ के कविता पढ़ने के बाद एक डांस प्रोग्राम था, इसी दौरान स्टेज पर आग लग गई। मंच के पास कई फिल्म आर्टिस्ट भी मौजूद थे।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 14 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, 10 वाटर टैंकर और सभी सीनियर फायर ऑफिसर्स मौके पर पहुंच गए हैं। आग पर काबू पा लिया गया है और आज के सभी प्रोग्राम को कैंसिल कर दिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। कल होने वाले प्रोग्राम कैंसिल नहीं किए गए हैं। सभी प्रोग्राम तय समय पर होंगे।
Leave a comment