Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra Live News: Demand Raised at Agra Tehsil to Declare the Cow as the ‘Mother of the Nation’…#agranews
आगरा

Agra Live News: Demand Raised at Agra Tehsil to Declare the Cow as the ‘Mother of the Nation’…#agranews

348

आगरालीक्स…आगरा की सदर तहसील में सिर पर पीली पोटली में लाखों हस्ताक्षरों की थाती लेकर पहुंचे सनातनी. एक ही मांग—गौ माता को राष्ट्र माता किया जाए घोषित

सोमवार को पचकुइयां स्थित शिक्षा भवन से सैकड़ों गौ-भक्तों का काफिला सीताराम-राधे श्याम का संकीर्तन करते हुए निकला, तो राहगीरों की नजरें ठहर गईं। अवसर था गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपने का, लेकिन यह महज एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि करोड़ों सनातनी दिलों की धड़कन का जीवंत प्रदर्शन था। आगरा जिले के सुदूर क्षेत्रों से लोग सुबह से ही ट्रैक्टर बस और अपने निजी वाहनों में एकत्रित होकर उत्साह का ज्वर लिए सदर तहसील पहुंचे।

भक्ति और गरिमा का अद्भुत दृश्य: 'जैसे निकल रही हो श्रीमद्भागवत की शोभायात्रा-
पूरी रैली में जो सबसे हृदयस्पर्शी दृश्य था, वह था उन लाखों हस्ताक्षरों का सम्मान। पिछले तीन महीनों में आगरा जनपद के कोने-कोने से जुटाए गए लाखों लोगों के हस्ताक्षरों को पीले वस्त्रों में बांधकर, गौ-भक्त किसी पवित्र ग्रंथ की भांति अपने सिर पर धारण कर चल रहे थे। श्रद्धा का यह आलम था कि हर कदम पर 'गौ माता-राष्ट्र माता' के गगनभेदी नारे हवाओं में जोश भर रहे थे। सनातनी बैनर, हाथ में तख्तियां और आँखों में अटूट निष्ठा लिए मातृशक्ति का नेतृत्व देखते ही बन रहा था।

हिमानी चतुर्वेदी: गौ-सेवा की एक मौन क्रांति बनी जन-आंदोलन-
इस पूरे अभियान को आगरा सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में गति दे रही हिमानी चतुर्वेदी की मेहनत और प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। बिना किसी सरकारी सहायता या बाहरी चंदे के, उन्होंने अपने निजी संसाधनों और अदम्य इच्छाशक्ति से इस आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाया। उनके एक आह्वान पर सैकड़ों महिलाएं और युवा अपनी आस्था की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर आए। हिमानी चतुर्वेदी ने साबित कर दिया कि जब उद्देश्य पवित्र हो और नेतृत्व निस्वार्थ, तो वह मौन क्रांति एक विराट जनादेश' का रूप ले लेती है। हिमानी चतुर्वेदी के नेतृत्व में आगरा ने आज दिल्ली और लखनऊ तक एक स्पष्ट संदेश भेज दिया है। यह भीड़ भाड़े की नहीं, बल्कि आस्था की थी। यह पसीना थकान का नहीं, बल्कि संकल्प का था। जब समाज अपनी 'माता' के सम्मान के लिए सड़क पर उतरता है, तो इतिहास की धारा बदल जाती है।

एसडीएम कार्यालय में गूँजी 'करतल ध्वनि
जब गौ-भक्त संकीर्तन करते हुए एसडीएम सदर सचिन राजपूत के कार्यालय पहुँचे, तो वहाँ का वातावरण आध्यात्मिक हो गया। कार्यालय के भीतर जब भक्तों ने करतल ध्वनि के साथ कीर्तन शुरू किया, तो स्वयं एसडीएम भी इस भावपूर्ण दृश्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने पूरे आदर के साथ उन हस्ताक्षरित पत्रकों की पोटली स्वीकार की। इस अवसर पर मंत्र उच्चारण करते हुए पूरे विधि विधान और आस्था के साथ शिष्टाचार का पालन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

नन्हे गौ-वंश बने आकर्षण का केंद्र
यात्रा में रथ पर सवार होकर चल रहे दो नन्हे गौ-वंश (बछड़े) मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। जहाँ से भी यह रथ गुजरा, लोग अपने सीस नवाते और उन्हें दुलार करते नजर आए। यह दृश्य इस बात का प्रमाण था कि सनातन धर्म में गौ-सेवा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कार है।

अभियान में शामिल रहे 'आस्था के स्तंभ-
इस ऐतिहासिक यात्रा में शहर के प्रख्यात संतजन, समाजसेवी, अधिवक्ता और प्रबुद्ध वर्ग ने कदम से कदम मिलाया। प्रमुख रूप से साध्वी श्यामा गोपाल सरस्वती, बाबा परमानंद जी और गरिमा किशोरी की आध्यात्मिक उपस्थिति ने भक्तों में ऊर्जा का संचार किया। साथ ही, अभियान को सफल बनाने में धर्मवीर तोमर, रविकांत सूर्यवंशी, आकाश, शुभम, अमरनाथ, अधिवक्ता आशुतोष, तेजेन्द्र तोमर, प्रियंका, सविता जैन, अदिति कल्याण, गुंजन पंडिता, गोपाल चौधरी, आनंद पंडित और अभिषेक जैसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों का सराहनीय योगदान रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

आगरा

Agra Weather: Scorching sun in Agra; heat and humidity make life miserable…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में निकली चिलचिलाती धूप. गर्मी के साथ उमस ने भी किया...

आगरा

Agra News: Spread smiles among children through voluntary service at Agra’s Mufeed-e-Aam Montessori School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मुफीद ए आम मोंटेसरी स्कूल में सेवा कार्य कर बच्चों...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : St. Francis Convent School’s girls’ team, Agra, has qualified for the CBSE national competition.

आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का...

error: Content is protected !!