मथुरालीक्स…Mathura News: आगरा का युवक ई रिक्शा में अपनी बहन के साथ बैठा, कुछ ही देर बाद बेहोश होकर गिर गया, हार्ट अटैक से मौत।
आगरा के रुनकता का रहने वाला 38 साल के राजकुमार की बहन मथुरा में रहती है, राजकुमार नोएडा में एक कंपनी में काम करता है, उसकी तबीयत खराब थी, वह नोएडा से अपनी बहन के घर आया हुआ था।
ई रिक्शा में बैठने के कुछ देर बाद हुए बेहोश
राजकुमार की बहन मथुरा में रहती है वह अपनी बहन के घर आया हुआ था बहन गुरुवार शाम को राजकुमार को डॉक्टर को दिखाने के लिए ले जाने के लिए निकली, उन्होंने ई रिक्शा किया।
ई रिक्शा में राजकुमार अपनी बहन के साथ बैठ गया, कुछ ही देर बाद राजकुमार बैठे बैठे बेहोश होकर ई रिक्शा में ही गिर गया, बहन और रिक्शा चालक ने उसे संभाला। इसके बाद डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।