आगरालीक्स…आगरा की हवा खतरनाक. रात 8 बजे एक्यूआई 200 के पार. सबसे ज्यादा इस इलाके की हवा है खतरनाक
आगरा में सर्दी के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है. वाहनों पर चलाते समय आंखों में जलन महसूस हो रही है. रात आठ बजे आगरा का एक्यूआई 202 रहा जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. इसके साथ ही यह श्वांस संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों के लिए और भी ज्यादा खतरनाक है.
संजय प्लेस की हवा सबसे अधिक खतरनाक
आगरा में रात आठ बजे संजय प्लेस की हवा सबसे अधिक खराब दर्ज की गई. समीर एप से जारी पॉल्यूशन रिकॉर्ड के अनुसार रात आठ बजे संजय प्लेस का एक्यूआई 275 तक दर्ज किया गया जो कि काफी ज्यादा खतरनाक है. वहीं सेक्टर 3बी आवास विकास का एक्यूआई भी 200 से अधिक है. इसके अलावा रोहता, शास्त्रीपुरम और मनोहरपुर का एक्यूआई भी 150 से अधिक बना हुआ है.