मथुरालीक्स…नये साल पर बांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालु आसानी से कर सकेंगे दर्शन. मंदिर प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था
वृंदावन में ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश के कोने—कोने से आते हैं. लेकिन कभी—कभी भीड़ इतनी अधिक हो जाती है कि व्यवस्थाएं खराब हो जाती हैं. हाल के कुछ समय में भीड़ का दबाव अधिक होने के कारण मारपीट की घटनाओं के साथ श्रद्धालुओं के बेहोश होने के भी मामले सामने आए हैं. ऐसे में अब मंदिर प्रशासन ने नई व्यवस्था बनाई है जिससे कि श्रद्धालु आसानी से भगवान के दर्शन कर सकें.एक महीने का बनाया प्लान
आगामी 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक वो समय है जब लाखों की संख्या में लोग वृंदावन आएंगे. नया साल की शुरुआत में भी भक्त् भगवान के दर्शन करने पहुंचते हैं. ऐसे में इस अवधि में ढाई मीटर की अस्थाई रेलिंग लगाई जाएगी जिससे कि श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन करेंगे. इस रेलिंग से होकर गेट संख्या दो और तीन से श्रद्धालु पहुंचेंगे. इस रेलिंग के बीच एक ऐसी रेलिंग भी शामिल है जो दोनों गेटों से आने वाले श्रद्धालुओ को गेट संख्या एकऔर चार की ओर पहुंचाएगी. यह व्यवस्था 15 दिसंबर के बाद से शुरू हो जाएगी.