आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल से देखें आगरा का अद्भुत दृश्य. ताजमहल, आगरा फोर्ट, मेहताब बाग का 12-सीढ़ी पॉइंट, यमुना किनारा सबकुछ दिखाई देगा..जानें टिकट
आगरा में पर्यटन को विकसित करने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं. इन्हीं में से एक प्रयास है ताजमहल के पास नया व्यू प्वाइंट. ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग के पास स्थित सरकारी गार्डन शीश महल टीला पर यह नया व्यू प्वाइंटर बनाया गया है. यह पर्यटकों के लिए शानदार अनुभव ले रहा है और इस प्वाइंट से आगरा का अद्भुत दृश्य दिखाई देगा.शीश महल टीला पर 28 फीट ऊंचा सेल्फी टावर बनाया गया है,जहां लगे हाई क्लैरिटी इम्पोर्टेड बाइनोकुलर 360 डिगी एंगल से आगरा का अद्भुत दृश्य पर्यटक देख सकेंगे. महल कुछ ही मिनट में यहां से पर्यटकों को ताजमहल, आगरा फोर्ट, मेहताब बाग, यमुना किनारा और सेंट पीटर्स दिखाई देंगे. इस बाइनोकुलर को 15 दिन पहले ही लगाया गया है और इसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है.
जानिए टिकटइस नये व्यू प्वाइंट का शुल्क 50 रुपये है. गार्डन एंट्री शुल्क भारतीय पर्यटकों के लिए 20 रुपये, सार्क देशों के पर्यटकों के लिए 100 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं 8 साल से छोटे बच्चे, सीनियर सिटीज और बीपीएल कार्डधाकर इन सभी के लिए गार्डन और व्यू प्वाइंट दोनों बिल्कुल फ्री रखे गए हैं.